मगरलोड (गंगा प्रकाश)। शा. प्रा. शाला -नारधा मे आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप जो 3-मई से संचालित था। उनका प्रदर्शनी एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया
समर केम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ग्रीष्म कालीन अवकाश मे भी शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़कर रखने के दिशा मे एक पहल हैँ जिनमे बच्चों का सृजनात्मक अभिरूचि पैदा किया जा सके
बच्चों के द्वारा समर कैम्प के दौरान नियम स्वयं तैयार करना, बाल गीत के माध्यम से सीखना एवं उसको चार्ट मे तैयार करना, फूलो पत्तों से रंगों से पैटर्न तैयार करना,अमूर्त से मूर्त की अवधारणा का समझ विकसित करना, पेंटिंग, कराफ्ट बनाना गतिविधया शामिल हैँ
बच्चों को एवं समुदाय को प्रेरणाप्रद मूवी भीम राव अम्बेडकर की जीवनी आधारित भी शामिल रहा
समापन के अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रदर्शनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया
जिसमे अथिति के रूप मे गौतम नेताम, दौलत निषाद, दीपक कुमार साहू,याज्ञवल्क निषाद, एम कुमारी दिवान,डामीन साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे
पुरे 15 दिवसीय समर केम्प को सफल बनाने एवं शिक्षा से जोड़े रखने मे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से रुक्मिनी,वालेंटियर लुकेशवरी निषाद, पदमनी, सोनिका,कु. नीनी,शिक्षिका – रुक्मणि साहू,अमरीश कुमार साहू, टिकेश्वर साहू, सीताराम किरण निषाद,रवि कुमार सिन्हा का विशेष सहयोग रहा
सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरुप पेन भेट किया गया एवं वालेंटियर साथियो का भी श्रीफल एवं पेन भेट किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक छगन लाल साहू ने किया
There is no ads to display, Please add some


