दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद ब्लाक में एफ पी ओ किसान उत्पादक संगठन निर्माण हेतु किसानों की बैठक ग्राम पंचायत- घटौद के आश्रित ग्राम – कामेपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में एन सी डी सी भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के मार्गदर्शन में एफ पी ओ के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। एन सी डी सी भारत सरकार ने सोनाको इंडिया नई दिल्ली को इस कार्य हेतु अधिकृत किया गया है। इस बैठक में सोनाको इंडिया के प्रति निधि निर्मल अवस्थी एवं संजय कुलदीप के दिशानिर्देश पर ,किसान उत्पादक संगठन निर्माण समिति के डायरेक्टर, युवा काग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव,-यशवंत कुमार यादव , डायरेक्टर सुबरन मरकाम, डायरेक्टर प्रवीण दीवान, डायरेक्टर यशवंत नेताम ,के द्रारा पी एम एफ पी ओ योजना की विस्तृत जानकारी किसानों को दिया एवं किसान भाईयों एवं बहनों को उनके उत्पादों एवं प्राकृतिक संसाधनों के मूल्य संवर्धन लाभ हेतु एफ पी ओ के लिए उपयोगी एवं जरूरी बताया। इस अवसर पर , यशवंत कुमार यादव , सुुबरन मरकाम, प्रवीण दीवान, यशवंत नेताम,आनंंद यादव, उदेराम नेताम, रामेश्वर कपिल, ओषित यादव, एवं भारी संख्या मे किसान भाई बहनों की उपस्थिति रही सभी ने इस योजना के माध्यम से एफ पी ओ के गठन हेतु स्थानीय अन्य किसानों के बीच जागरूकता अभियान चला कर सदस्य बनाने का संकल्प लिया और बडी संख्या मे किसान,उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
There is no ads to display, Please add some


