डोंगरगाँव में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में जुटे सत्ता-संगठन के वरिष्ठजन
हरदीप छाबड़ा
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक दिनांक 20 मई 2023 को डोंगरगांव में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के संगठन सहप्रभारी चंदन यादव व राजनांदगांव जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
खासतौर पर कांग्रेस की बैठक में मंच को लोकतान्त्रिक मूल्यों के अनुरूप पूर्णतया खुला व स्वतंत्र मंच रखा गया था, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के समक्ष पार्टी हित मे खुलकर अपनी बातें रखी वहीं नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए.
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई एवं उन्हें पार्टीहित में उचित दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सहप्रभारी चंदन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी मोर्चा संगठन को मिलकर अनुशासन के साथ सभी एक दूसरे के मान सम्मान को ध्यान में रखकर काम करने का निर्देश दिए। श्री यादव ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार की योजना की गूंज पूरे देश में है आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है कांग्रेस जो कहती है वह करती है इस बात का प्रमाण छत्तीसगढ़ चुनाव में किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ एवं किसानों की धान को 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की बात से होता है। जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का जायजा लिया साथ ही आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की 100% उपस्थिति पर जिला प्रभारी ने उन्हें साधुवाद दिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने देते हुए बैठक का मुख्य उद्देश्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी.
श्री कोठारी ने कहां कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक से अधिक मतों से जिताना है। कांग्रेस अपने प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ का प्रत्येक नागरिक, किसान, मजदूर मजबूत होता जा रहा है जनता का साथ कांग्रेस के साथ है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटीला, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व विधायक प्रकाश यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी, पूर्व मंत्री गोवर्धन नेताम, भारत जोड़ो यात्री क्रांति बंजारे, राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा सहित जिले के कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी, सभी संगठन मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, नगरीय निकाय के अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं ने पदाधिकारियों में नया जोश और उमंग भरने का कार्य किया।
There is no ads to display, Please add some


