बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ के जिला पदाधिकारियों ने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल से निवास रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। अग्रवाल ने उनका हालचाल जाना एवम कुशल क्षेम पूछे। आए हुए पदाधिकारियों ने अग्रवाल से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। आज के इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद साहू जिला उपाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, पुनीराम पटेल जिला उपाध्यक्ष बलौदाबाजार,रामनारायण देवांगन जिला मंत्री सारंगढ़ बिलाईगढ़, मनोहर सरजाल जिला मंत्री सारंगढ़ बिलाईगढ़,भगत नायक जिला मंत्री बलौदाबाजार उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


