मैनपुर(गंगा प्रकाश)। हरदीभाठा निवासी मनोज निर्मलकर को भाजपा युवा मोर्चा गरियाबंद जिला मीडिया प्रभारी व झरियाबाहरा निवासी हेमंत साहू को जिला गरियाबंद प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किया गया है। मनोज निर्मलकर व हेमंत साहू के पार्टी और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के अनुमति जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सहप्रभारी किशोर महानंद के सहमति से भाजपा युवा मोर्चा के गरियाबंद जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने मनोज निर्मलकर को सोशल मीडिया प्रभारी और हेमंत साहू को प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया है। सोशल मीडिया व प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त होने के बाद मनोज निर्मलकर ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। वही हेमंत साहू ने कहा कि मैं पार्टी के लिए हमेशा आगे आकर काम करूंगा ।साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवम सदस्यो सहित भाजपा युवा मोर्चा ने उन्हे बधाई दिया।l


There is no ads to display, Please add some


