कोंडागांव (गंगा प्रकाश) –सर्व पिछड़ावर्ग समाज जिला कोंडागांव की बैठक बुधवार शाम 05बजे कोंडागांव रेस्ट हॉउस में सम्पन्न हुई जहाँ पर सभी पदाधिकारीयों ने संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर अपना अपना विचार रखा तथा पूर्व की मांगों पर सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के विरोध में जल्द ही वृहद आंदोलन की रणनीती बनाने पर विचार किया गया साथ ही संगठन विस्तार के विषय पर चर्चा हुई आगामी बैठक 8 जून को रखी गयी है। बैठक में जिलाध्यक्ष रितेश पटेल महामंत्री रैमल दिवान संरक्षक सह कोषाध्यक्ष आई सी निषाद संरक्षक सह प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल मनीशंकर देवांगन बसंत साहू उपाध्यक्ष मनोज देवांगन दिलीप दिवान अमित गुप्ता भारत जैन पीडी विश्वकर्मा चमन वर्मा कृष्णा पटेल गिरधारी शार्दुल सहित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


