मोहला(गंगा प्रकाश)- मानपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत हलांजुर का आश्रित ग्राम सेंडावाही के निवासी कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे है ,उस क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रवण बढ़ई ने इस विकराल पानी की समस्या को लेकर जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी को सोमवार को अवगत कराया। जनपद अध्यक्ष ने बिना देर किए मंगलवार को सेंडावाही के लोगो को दिनेश शाह मंडावी ने नई पानी टैंकर जिसकी क्षमता साढ़े तीन सौ लीटर की है ग्रामवासियों को सौंपी।हलांजुर ग्राम पंचायत को पानी टैंकर देकर दिनेश शाह मंडावी ने ग्रामवासियों को रवाना किया।ग्रामवासियों ने क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रवण बढ़ई व जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह का आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


