सरखेड़ा में घटित घटना की जितनी निंदा की जाए कम, कानून की दायरे में कड़ी सजा होगी तय: इंद्रशाह मंडावी
प्रफुल बोरकर
मोहला (गंगा प्रकाश)। मानपुर विकासखंड के सरखेड़ा में घटित हुए प्रतिमा जलाए जाने की घटना को लेकर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कड़ा बयान दिया है। विगत दिनों सरखेड़ा में ग्रामीणों के द्वारा लीला चौक पर स्थापित देवी प्रतिमा को विसर्जन किए जाने की सर्व सहमति से लिखा पढ़ी हुई थी तत्पश्चात विसर्जन के दौरान आसामाजिक तत्वों के द्वारा प्रतिमा को आग लगा देने व खंडित करने की घटना को अंजाम दिया गया है।
मोहला-मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा की सरखेड़ा में घटित घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं। असामाजिक तत्वों के द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है। घटना की निष्पक्ष जांच चल रही है दोषियों को किसी भी शर्त में बख्शा नहीं जाएगा। इसके उपरांत गांव में घटना को राजनीतिक रंग देने का कार्य विपक्षी पार्टी तथा कतिपय नेताओं के द्वारा किया जा रहा है जो गलत है। उक्त घटना की जांच के लिए पुलीस प्रशासन की तरफ से दो टीम का गठन किया गया है, गठित समिति छानबीन कर रही है
There is no ads to display, Please add some


