सरखेड़ा पहुंचकर विधायक ने किया ग्रामीणों से बातचीत, कानून पर भरोसा रखने दिया संदेश
एसपी कलेक्टर से मिलकर शीघ्र जांच के दिए निर्देश
मोहला(गंगा प्रकाश)-औंधी क्षेत्र के सरखेड़ा में हुए देवी प्रतिमा के आगजनी मामले में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सरखेड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात किया है।
विधायक ने ग्रामीणों से बात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया उन्होंने ग्रामीणों से कानून पर भरोसा जताने कहा तथा कानून के प्रति धैर्य रखने का अपील किया है। विधायक ने कहा की कानून दोषियों को जरूर सजा देगी आप सब धैर्य रखें साथ ही दूसरों के भड़कावे में ना आएं, अपने विवेक से कार्य करें। प्रशासन आपके सहयोग तथा निष्पक्ष जांच के लिए मुस्तैद है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
एसपी कलेक्टर से मिलकर शीघ्र जांच के दिए निर्देश,
विधायक ने मोहला में कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से मिलकर सरखेड़ा मामले में अतिशीघ्र जांच करने कहा तथा गांव में किसी भी प्रकार से अनावश्यक क्रियाकलाप पर नजर रखने निर्देश दिया है।
There is no ads to display, Please add some


