बीजापुर (गंगा प्रकाश):-नक्सल प्रभावित जिला विजयपुर में युवा गतिविधियों एवं विकास की यात्रा को नया मार्ग दिखाने के लिए जिला कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा की नई पहल ‘डीएम इंटर्नशिप ‘ मैं शामिल हुए युवाओं के साथ हुई प्रथम बैठक। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों जिसमें महिला एवं बाल विकास, जिला पंचायत, मनरेगा, एन आर एल एम, स्वच्छ भारत मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, क्रेडा एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित थे। बैठक में सभी डीएम इंटनर्स ने अपने गांव के प्रवास के दौरान सरकारी कार्यों को लेकर हुई प्रगति और उससे जुड़ी बाधाओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों ने समाधान प्रस्तुत करने में सहयोग किया। इंटनर्स ने इस दौरान गांव में हुए सांस्कृतिक भौगोलिक एवं भाषिक नवीन अनुभूतियों को भी अधिकारियों के साथ साझा किया। गांव में अपने प्रवास के दौरान दृष्टिगोचर होने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागों की सफलताओं, नवा चारों आदि के बारे में चर्चा करते हुए इंटनर्स के अवलोकन ओ एवं निष्कर्षों को सभी विभागों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए उनके सुझाव को भविष्य की योजनाओं में शामिल करने की सहमति दी।
कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने बताया कि यह इंटर्नशिप कार्यक्रम जिला प्रशासन में नागरिकों की सतत भागीदारी, दुआओं में जागरूकता, कारी योजना एवं सुविधाओं की उचित लाभार्थियों तक पहुंच एवं ‘सरकार-समाज सहयोग ‘को सुनिश्चित करने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है इस इंटर्नशिप की संकल्पना राजेंद्र कुमार कटारा ने बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ मिलकर। परिचर्चा के बाद विश्वविद्यालयों से प्राप्त आवेदनों में से चयनित 8 आवेदनों को प्रथम चरण में चुना गया 8 विद्यार्थियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत चारों विकास खंडों के विभिन्न पंचायतों में समुदाय में परिवारों के साथ 1 माह के लिए रहने एवं जागरूकता हेतु भेजा गया। इन इंटनर्स के प्रशिक्षण में विभिन्न जिला अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


