फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के सर्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड धारियों का खाद्यान्न वितरण सही समय पर नहीं किए जाने से शासन से प्राप्त निर्देश के अनुरूप एसडीएम पूजा बंसल ने सख्त कदम उठाते हुए अनुविभाग की शासकीय उचित मूल्य की विभिन्न दुकानों के संचालक व सेवा सहकारी समिति की आईडी को निलंबित करते हुए उनके कार्य को आसपास के राशन दुकानों में सलंग्नी करण कर दिया है जिससे लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त हो सके। एसडीएम पूजा बंसल ने बताया कि उक्त कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक द्वारा प्रतिमाह प्रथम सप्ताह में राशन कार्ड धारियों को खाद्यान्न का वितरण शासन की अति महत्वपूर्ण योजना है। वितरण प्रारंभ न करने की स्थिति में कार्यवाही की गई है।
सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राशन व्यवस्था में किया गया बदलाव सभी को मिलेगा राशन – पूजा बंसल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



