बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से पुरी दुनिया में विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से मान्यता दिये जाने के बाद पहली बार वर्ष 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूवात हुई थी। इस अवसर पर जिला न्यायालय प्रांगण में अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण को यही संदेश दिया गया कि योग, मन और तन को सेहतमंद रखने में पुरी तरह सहायक होता है, योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है, खामियां दूर करने का रास्ता तलाशता है। योग का मतलब है जोड़ना, खुद में उर्जा को समाहित करना, शरीर मन और आत्मा को खुबसूरत बनाना। यदि शरीर व मन स्वस्थ नही है तो मनुष्य को किसी भी लक्ष्य तक पहुचाना असंभव है। योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाये तो कभी कम नहीं होता है। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे लौ उतनी ही उज्जवल होगी, योग आराम और शांत महसूस करने का एक अच्छा तरीका है। इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास शिविर में अधिवक्ता नरेश तिवारी द्वारा सवेरे 8ः00 से 9ः00 बजे तक योग की शिक्षा दी गई। अधिवक्ता नरेश तिवारी द्वारा विभिन्न योगासन सिखाया गया एवं प्रत्येक योगासन का महत्व बताया गया। उक्त योग शिविर में न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण शिविर में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


