रायपुर/बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। आजगुरुवार 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे जिनके स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा के तमाम दिग्गज के साथ साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल भी स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचकर भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवम अभिनन्दन किए। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , सांसद सुनील सोनी , चुन्नीलाल साहू , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , धरमलाल कौशिक , विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अजय चंद्राकर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी , राजेश मुड़त , पूर्व सांसद नंदे साहू, श्रीचंद सुंदरानी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन , वरिष्ठ नेता मोतीलाल साहू, नरेश गुप्ता, रजनीश शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


