गरियाबंद/फिंगेश्वर/राजिम (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने पीएससी भर्ती मामले में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेरने के असफल प्रयास पर बड़ा बयान खड़ा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य लोक सेवा आयोग की कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का असफल प्रयास किया। भाजपा के प्रदर्शन को राज्य के युवाओं ने सिरे से दिया है। भाजयुमो के प्रदर्शन से युवा गायब रहे भाजपा के वृद्ध नेता जो जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद बेरोजगारों हो चुके। मंच पर बैठे दिखे बमुश्किल से कुछ सौ युवा ही भाजयुमो के प्रदर्शन में पहुंचे। भाजपाई देश के सत्तारूढ़ दल के युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करने में बमुश्किल चार पांच सौ लोग ही शामिल हुए। वह भी भाजपा कार्यकर्ता ही थे श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। तो भारतीय जनता पार्टी पीएससी जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता को संदिग्ध बनाने का षडयंत्र कर रही है। जिन पर प्रदेश के युवाओं को भरोसा है राज्य लोक सेवा आयोग ऐसी संस्था है। जो पढ़े लिखे युवाओं के सपनों को साकार करती है। बिना किसी ठोस आधार की अपनी दूषित कल्पनाशीलता के आधार पर पीएससी जैसी संस्थाओं पर सवाल खड़ा किया जाना ना सिर्फ निंदनीय है आपत्तिजनक है। यह ऐसा प्रकरण है जिसमें शिकायतकर्ता कोई नहीं है सिर्फ राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहा है और सीबीआई जांच की मांग कर रहा है जो कि निंदनीय है।
There is no ads to display, Please add some


