गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू माना एयरपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह दुर्ग में भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में 9 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ आए हैं। सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि एयरपोर्ट में औपचारिक परिचय उपरांत श्री शाह से उनकी संक्षिप्त में चर्चा हुई। जिसमें श्री साहू ने गृह मंत्री को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के बारे में भाजपा द्वारा की जा रही तैयारी के बारे में बताया। जब श्री शाह उनसे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बारे में पूछा तो सांसद श्री साहू ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अमित शाह को आश्वत किया कि हम महासमुंद लोकसभा सहित सभी सातों विधानसभा में चुनाव जीतेंगे। एयरपोर्ट पर श्री शाह का स्वागत छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूणत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल आदि ने काफी उत्साह एवं जोश के साथ किया श्री अमित शाह के इस दौरे दुर्ग भिलाई में आयोजित आमसभा को छत्तीसगढ़ में भाजपा का विधानसभा चुनाव की शंखनाद माना जा रहा है।
सांसद चुन्नीलाल ने गृह मंत्री अमित शाह की रायपुर एयरपोर्ट में की अगवानी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



