गरियाबंद/दर्रीपारा(गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत खरता के आश्रित ग्राम आमागांव में एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम संस्था निवसीड के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर टिका राम नागेश सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा योगा दिवस में उपस्थित लोगों को कहा कि योग से तन ,मन ,धन सभी सुरक्षित रहता है।योगा से शाररिक स्वास्थ्य , मानसिक स्थिति शुद्ध रहता है।मनुष्य को एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए एवं स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए योग करना अति आवश्यक है।अपने जीवन की दिनचर्या में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर ग्राम संयोजक गुलशन साहू,लोमश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व छोटे छोटे बच्चे उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


