प्रफुल कुमार बोरकर

औंधी (गंगा प्रकाश)। नवीन तहसील औंधी के अंतर्गत स्थित प्रा. / मा० शाला बोडेगांव, संकुल – जामडी, विकासखंड- मानपुर जिला – मोहला. मानपुर. अं. चौकी मे शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया था जिसमे समस्त प्रतिनिधि, पालक गण, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, महिला समूह स्वीपर, रसोईया, बच्चे आदि सदस्य उपस्थित हुऐ थे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चो का गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया एवं गणवेश, पाठ्य पुस्तक अभिभाषको ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा वितरण किया गया एवं पालक अतिथियों द्वारा शाला के समस्यों तथा उनके निदान चर्चा कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संबोधन किया की नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के बिना हमारा मानव जीवन असफल और अधूरा है ।शिक्षा से ही ऊर्जावान शरीर का निर्माण होता है और हमें एक नई मंजिल का सफर तय करने में आसान होता है इसे लेकर शासन सहित बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए-नए कवायद किए जा रहे हैं ,उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हम सभी उम्मीदों के साथ कर रहे हैं कि इस वर्ष नियमित शालाएँ संचालित हो उसके पश्चात सभी बच्चो का मुंह मीठा कर अतिथियों तथा बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों को भोज तथा जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया साथ ही अंगना म कार्यक्रम किया गयाजिसमे माताओं द्वारा उन्मुख – करण द्वारा गतिविधि किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राथमिक शाला की प्रधानपाठीका श्रीमती लक्ष्मी बंसोड़ व माध्यमिक शाला की रेखा राठौर एवं मुरारी लाल पिस्दा, सचिव एवं उपसरपंच दिलीप बोरकर ग्राम पंचायत बोड़ेगाव जगदीश श्रीमती सुगंधा मंडावी संगिता कुलसंगे श्रीमति सवकारीना बोरकर श्रीमति वनिता बोरकर सारिका मेश्राम ,सुनिता कोला,श्रीराम कोवाची , सुनिल बोरकर इत्यादि लोगों के द्वारा संपन्न हुआ
There is no ads to display, Please add some


