छुरा (गंगा प्रकाश)। बरसात के आने पर सबसे बड़ी समस्या बारिस के पानी की निकासी की होती है जिसे निकालने के लिए नगर पंचायत के द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है।नये सीएमओ मरकाम ने पद भार ग्रहण पश्चात स्वयं रुचि लेकर वार्ड क्र 2 में प्राथमिक शाला आवासपारा के पास स्थित सार्वजानिक पानी टंकी के पानी की बरसात में निर्बाध निकासी के लिए पिछले वर्ष की भांति कच्ची नाली की गहरीकरण कर साफ सफाई कराया साथ ही आस पास के अनाधिकृत रूप से उगे पौधे और बेसरम की सफाई किए नोमेश कुमार के नेतृत्व में योगेश एवं साथी सफाई कर्मचारियों ने पास में ही एक छओटा गड्ढा भी बनाए ताकि नल का बहता हुआ पानी लोगों के घरों में न जाए वार्ड पार्षद हरीश यादव पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की सफाई कराए थे जिससे वार्डवासियों को राहत मिली थी इस बार भी सफाई कराने पर वार्ड वासियों ने उनका धन्यवाद किया। नगर में बजरंग चौक,बाजार चौक, झूलेलाल मंदिर चौक, शिव चौक, कुम्हार पारा आदि स्थानों के पास भी पानी निकासी की समस्या होती है नये सीएमओ से इन स्थानों का संज्ञान लेकर पानी निकासी को दुरुस्त करने की अपील गई है
There is no ads to display, Please add some


