बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क अभियान में नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत लोकसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन जांजगीर चाम्पा में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के संयोजकत्व में आयोजित किया गया । सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होते हुये भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी महेन्द्र साहू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन से समाज को एक नया दशा और दिशा प्रदान होता है । खेल, कला, साहित्य, कृषि, उद्योग, ब्यापार, समाजसेवा, सैनिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यही सभी प्रबुद्धजन आम जनता को प्रेरणा देते है । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सम्मेलन आयोजित कर इन सबका सम्मान करना गौरवशाली पल होता है । आने वाले समय में सबके सहयोग से विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के भाजपा का परचम लहराएगा । इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, मंडल मंत्री कृतराम वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सत्यभामा साहू, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, किसान मोर्चा मंत्री बीरसिंह साहू, शिवकुमार साहू, विशाल चन्द्राकर, गणेश चन्द्राकर, संतराम साहू, जगमोहन चन्द्राकर सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


