बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक स्कूल बिलाई तथा माध्यमिक स्कूल बिलाई दोनों स्कूल में आज शाला प्रवेश उत्सव व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधियों, समस्त शिक्षकों, पालकों की उपस्थिति में सर्वसहमति से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बिलाई सर्वसहमति से अध्यक्ष के पद पर चित्रेण सेन, उपाध्याक्ष मुरली साहू को चुना गया। तत्पश्चात प्रभारी प्रधान पाठक/संकुल शैक्षिक समन्वयक भूपेन्द्र कुमार साहू द्वारा सम्बोधित करते हुए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अदभुत, बढ़चढ़ कर सहयोग तथा समस्त शिक्षकों के सहयोग से, सत्र 2022-23 में कक्षा 8 वीं में 92% के साथ भावेश कुमार साहू प्रथम स्थान, भोजकुमार साहू 85% द्वितीय स्थान, कु. शालू साहू 82% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही पिछले तीन वर्षों से लगातार इंस्पायर्ड अवॉर्ड में जिला स्तर पर सलेक्शन होना, स्मार्ट स्कूल प्रारंभ, बेमेतरा जिला का प्रथम माध्यमिक विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रयोगशाला प्रारंभ करना, बच्चों का छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रेरित पश्चात जिसमें लगभग 24 बच्चों का सलेक्शन होना, पूरे स्कूल का रखरखाव शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सहयोग से ही संभव हुआ है। इस प्रकार के सहयोग के लिए समस्त पालकगण, सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधियों, सदस्यों, शिक्षक गन, कर्मचारियों व स्कूल से जुड़े हुए लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।
There is no ads to display, Please add some


