छुरा (गंगा प्रकाश)- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछली बार हुए छत्तीसगढ़ वासियों को स्थानीय खेल से जोड़ने और अपनी संस्कृति को संरक्षित करने तथा आमजनता में खैलों के प्रति रुचि पैदा करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में गांव एवं कस्बो की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर खेलने व प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला था। सरकार द्वारा जनता की रुचि को देखते हुए व प्रोत्साहित करने हेतु ब्लाक, कलस्टर स्तर से विजेताओं को नगद राशि देकर प्रोत्साहित करने व सम्मान देने की घोषणा की गई साथ ही इस सत्र हरेली पर्व के दिन से प्रारंभ होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए भी विजेताओं को सम्मान राशि दिए जाने की घोषणा की गई। पिछली बार नगर पंचायत छुरा से तीनों आयुवर्ग में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लिए व कलस्टर, जिला में विजेता बने व संभाग राज्य स्तर तक गये।प्रोत्साहन राशि की घोषणा के बाद सभी विजेता खिलाड़ी खुश थे उन्होंने नगर पंचायत छुरा द्वारा बैंक खाता नंबर मांगने पर खुशी खुशी जमा किया किन्तु आज पर्यन्त उनके खाते में राशि जमा नहीं हुई। विदित हो कि गरियाबंद जिले मे आने वाले नगरीय निकायों का कलस्टर नगर पालिका गरियाबंद को बनाया गया है जिन्हें खिलाड़ियों के खाते में कलस्टर, जिला, संभाग की राशि डालने अधिकृत किया गया है किन्तु किस कारण राशि हस्तांतरित नहीं हो पा रही है इसकी जानकारी खिलाड़ियों को नहीं है सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन राशि से खेले हुए खिलाड़ियों को अब तक वंचित किया गया है जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान भी नहीं ले रहे। सप्ताह भर बाद पुन: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का खेल आगाज होने जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some


