छुरा (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में 14 खेलों के आयोजन में 0-18, 18-40, 40 से अधिक आयु वर्ग की महिला व पुरुष विजेता प्रतिभागियों को शासन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीया के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम के तहत छुरा नगर में जोन स्तरीय खेलकूद का समापन कार्यक्रम 31 जुलाई सोमवार को मिनी स्टेडियम खेल मैदान छुरा में किया गया। इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिंकु (दिनेश) सचदेव नगर पंचायत उपाध्यक्ष छुरा, एवं अध्यक्षता भोला शंकर जयसवाल ,विशेष अतिथि लोकेश्वर वर्मा, रितेश दीक्षित , सैलेंद्र दीक्षित, अखिल चौबे, एवं अन्य अतिथि गण उपस्थित थे।

श्री सचदेव ने कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हो रहा है।

पारंपरिक खेलों में शामिल होने को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से गांव, नगर, कस्बों में खेलों को लेकर उत्साहजनक वातावरण तैयार हुआ। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार जिस तरह से छत्तीसगढ़ी परंपरा विरासत और संस्कृति के संरक्षण का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने इस आयोजन के माध्यम से ऐसे लोगों को अपना खेल हुनर दिखाने का अवसर दिया है, जो खुद की खेल प्रतिभा से अंजान थे। कार्यक्रम में बीते साल के प्रतियोगिता के विजेता रहे आधिकारिक संख्या में खिलाड़ियों का सम्मान किया।
There is no ads to display, Please add some


