गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।देवशयनी एकादशी के दिन से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु चार माह के शयन के लिये पाताल लोक चले जाते है । इस बीच लगातार चार माह तक सृष्टि के संचालन का भार भगवान भोलेनाथ के कंधों पर आ जाता है । उनके परिवार के तीज त्यौहार हरेली, नागपंचमी, कमरछठ, गणेश चतुर्थी, पोला, तीजा, पितर पक्ष, नवरात्रि पर्व सहित सावन के महीने शिव भक्ति की धारा हर भक्त के मन मे प्रवाहित होने लगती है । इसी कड़ी में नवदुर्गा मानस परिवार द्वारा ग्राम गिर्रा में सावनाही रामायण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में रामचरित मानस के ब्याख्याकार के रूप में शामिल होकर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी एवं अध्यक्ष भाजपा मंडल संडी महेन्द्र साहू ने कहा कि जीवन मे भक्ति के साथ शिक्षा एवं दीक्षा भी आवश्यक है । शिक्षा से ज्ञान प्राप्त कर मनुष्य अपने जीवन को महकाता है तो दूसरी ओर दीक्षा से संस्कार प्राप्त मनुष्य समस्त संसार को महकाता है । जिस प्रकार से भगवान शंकर के घर परिवार में बड़े बड़े शत्रु शंकर की सवारी बैल, पार्वती की सवारी सिंह, गणेश का वाहन मुसक, कार्तिकेय का वाहन मयूर, भोलेनाथ का माला सर्प कैलाश पर्वत में एक साथ प्रेम के साथ निवास करते है । और हम लोग खून के रिश्ते में बंधे होने के बाद भी माता पिता, भाई बहन आपस मे विवाद करते है । मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने आगे कहा यदि दूसरे का दर्द देखकर आपको भी दर्द की अनुभूति होने लगे, दूसरे के आंखों में आंसू देखकर आपकी भी आंसू छलक जाये तो ये मान लेना आपके आत्मा में परमात्मा का निवास होने लगा है । इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू, शिव साहू, वीरेन्द्र साहू, गणेश चन्द्राकर, लता वर्मा, सहोदरा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता साहू, वीणा साहू, अमन साहू, रूपेश साहू, खेमराज साहू, शिव विश्वकर्मा, दुजराम साहू, मन्तराम साहू, शंकर यादव, चित्ररेखा वर्मा, कुमारी कन्नौजे, निर्मला साहू, सुलोचना साहू, देवकी सेन, ललिता साहू, गायत्री यादव, देवकुंवर वर्मा, जयंत्री वर्मा, जामुन साहू सहित भक्तगण उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


