गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पुलिस थाना लवन में गुरुवार 10अगस्त को संवेदनशील पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के मुख्य आतिथ्य में एवं अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बलौदाबाजार,सुभाष दास एस डी ओ पी मुख्यालय बलौदाबाजार के कुशल मार्गदर्शन में ,वर्तमान थाना प्रभारी लवन उमेश कुमार वर्मा के अध्यक्षता में वृहद पैमाने पर थाना परिसर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।वृक्षारोपण में बॉटम वाम, बरगद, आम ,नीम, करंज सहित फलदार एवं छायादार करीब डेढ़ सौ पौधों का रोपण किये गए हैं।सभी पौधों के लिए सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ट्री गार्ड की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये गए।इस अवसर पर पुलिस स्टॉफ, जनप्रतिनिधियों सहित पत्रकार में गोलू कैवर्त, संजय जांगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


