छुरा (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत छुरा के मनरेगा कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पाटसिवनी के जय महालक्ष्मी स्व सहायता समुह के द्वारा बिहान कैंटिग का हुआ शुभारम्भ जनपद पंचायत सीईओ अमजद जाफरी ने फीता काटकर किया। इस कैंटिंग के माध्यम से छुरा जनपद क्षेत्र वाशियों को अपेक्षा की है छुरा में आए हुए प्रवासी को नाश्ता व भोजन आदि की आपूर्ति की जाएगी। बिहान कैंटिंग में समुह के महिलाओ के द्वारा संचालित की जा रही है यहां पर घर जैसे नाश्ता, भोजन व्यंजन आदि आर्डर से बनाकर मार्केट से कम दाम में उपलब्ध कराएंगे। इस गतिविधि कैंटिंग संचालन से स्वं सहायता समुह की महिलाओ को आर्थिक स्वावलंबन होगा। वहीं इसे देखकर अन्य समूह भी प्रेरित होंगे। इस अवसर पर आर के ध्रुव डीईओ, सुभाष निर्मालकर बीपीएम, कपिल नायक पीओ, स्नेहांशु मिस्त्रीय, घनश्याम,नोहेंद्र, मनोज स्व सहायता समूह से हुलसी ध्रुव, पुष्पा ध्रुव,रामेश्वरी,गायत्री, चूमेश्वरी, यशोदा, धर्मिता, तुलसी,कुलेश्वरी, एस कुमारी आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


