छुरा (गंगा प्रकाश)। मंगलवार को गरियाबंद जिला के बु़ड़ादेव मंदिर सभागार ग्राम कोसमी मे प्रयोग आश्रम तिल्दा एकता परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा भुमि सर्वेक्षण अभियान टीम के कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुआ।
जहां प्रेरणा स्रोत रमेशचंद्र शर्मा राष्ट्रीय महासचिव एकता परिषद भारत मार्गदर्शिका नेहा बहन डॉक्टर डेविड (भुमि विज्ञान) जर्मनी ,पी वी प्रशांत, मंगलू जगत ,सीताराम सोनवानी अध्यक्ष प्रयोग आश्रम/एकता परिषद तिल्दा परिवार की उपस्थिति में सर्वेक्षणअभियान टीम ने आन लाईन भुमि सर्वेक्षण कार्य लगभग डेढ़ सौ गांवों के हजारों परिवार का सर्वेक्षण किया गया था जिसकी जानकारी एवं अन्य कार्य हेतू एक दिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ , उक्त कार्यक्रम की जानकारी सीताराम सोनवानी के द्वारा दी गई।
There is no ads to display, Please add some


