मन्नु राम कावड़े
कांकेर (गंगा प्रकाश)। पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, कांकेर रेंज में रीडर के पद में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी को पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति सूचीअनुसार उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। आज पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय मे बालाजी राव, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज द्वारा सहायक उप निरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी को स्टार लगाकर औपचारिक रूप से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई और उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें व्यक्त की गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक (अ) नरेश सहारे, सहायक उप निरीक्षक (अ) खिंजन कुमार ठाकुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


