गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गरियाबंद के द्वारा दिनाँक 16.09.2023 दिन शनिवार को शौर्य यात्रा निकाली जाएगी यात्रा गरियाबंद जिले के ग्राम मोहन्दा निवासी स्व श्री सुखसिंग फरस की स्मृति में निकाली जाएगी। स्व. श्री सुखसिंग फरस, बीजापुर एसटीएफ इकाई बघेरा में आरक्षक के पद पर पदस्त रहे । तदुपरांत दिनाँक 03.09.2021 को नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान से वापसी के दौरान थाना तर्रेम ग्राम जोन्नागुंडा के जंगलों में घात लगाए बैठे माओवादियों, नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरता का परिचय देते हुए बहादुरी पूर्वक अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, जो कि हमारे गरियाबंद जिले के लिए गर्व का विषय है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूरे देश मे शौर्य यात्रा निकाल रही है इसी कड़ी में गरियाबंद जिले की शौर्य यात्रा स्व. श्री सुखसिंग फरस ग्राम मोहन्दा से मिट्टी एवं जल लेकर करेगी। यह यात्रा गरियाबंद जिले के सभी विकाशखण्ड से होते हुए राजिम में सभा पश्चात समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंग राजपूत ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीद स्व. श्री सुखसिंग फरस एवं अन्य शहीदों के बलिदान को समाज में बताना और धर्म के लिए जागरूक एवं आज के युवा पीढ़ी को समाज और देश की रक्षा का संकल्प लेकर आगे आने को प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री(अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख) अम्बरीष सिंग होंगे। यह कार्यक्रम राजिम बस स्टैंड में दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा जिसमें सर्व हिन्दू समाज जिला गरियाबंद को अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बने।
शहीद स्व. सुखसिंह फरस की स्मृति में शौर्य यात्रा 16 सितंबर को राजिम में।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



