चारामा(गंगा प्रकाश) चारामा ब्लाक अंतर्गत मुड़खुसरा पंचायत उप सरपंच चंद्रहास मगेन्द व संध्या मगेन्द के द्वारा अपने बच्चे कुश मगेन्द के जन्मदिन पर पौधा रोपण कर पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने हेतु लोगों को जागरूक करते हुए पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें उन्होने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमें अक्सर शहरों में कारखानों ,गाडियों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जिस प्रदुषण को रोकने हेतु हमें पेड़ लगाकर प्रदुषण को रोकने हेतु कार्य करना होगा, ऐसा कहते हुए उन्होने कुश मगेन्द का जन्मदिन पर पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण प्रदूषण रोकने हेतु लोगों को पेंड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। जिसमें मुख्य रुप से जनपद सदस्य ईश्वर छाटा, सरपंच रवि नांगवंशी,पंच तरुण नांगवंशी, लोकपाल साहु, देवेन्द साहु, पूर्व संरपंच रोहितनागवंशी, ग्राम पटेल झाडू राम साहु, किशोर साहु, जानकी सिन्हा,,रोजगार सचिव हेमा साहु, महेश्वरी सिन्हा, भुपेन्द मगेन्द, खिलेश्वरी साहु, लता मगेन्द भानबाई सिन्हा, नागेश सिन्हा गंगा बाई, दुर्गा बाई सिन्हा, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे,जिसने यह पौधरोपण कर जन्मदिन मनाने की कार्य की काफी सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


