बीजापुर (गंगा प्रकाश)। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली स्वच्छता ही सेवा (कचरा मुक्त भारत) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायतों में जन समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने सामुदायिक स्थलों जैसे नदी, तालाबों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल आश्रमों, पर्यटन स्थलों, मंदिर परिसरों एवं ऐतिहासिक स्थलों की सामूहिक श्रमदान से साफ -सफाई किया जा रहा है।
जिला सीईओ पंचायत रवि कुमार साहू के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्रही दीदीयों, सरपंच/सचिवों, ग्राम के राजीव युवा मितान के सदस्यों तथा ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से गांव को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत नैमेड में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में सरपंच, सचिव एवं स्वच्छाग्रही तथा ग्रामीणों द्वारा साप्ताहिक बाजार स्थल की सामूहिक श्रमदान से साफ सफाई कार्यक्रम के उपरान्त स्वच्छता शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
There is no ads to display, Please add some


