दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। सोमवार को सुबह बिंद्रानवागढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा के करीब एक दंतैल हाथी पहुंचा गया था,पहाड़ के निचे कुछ देर रुकने के बाद कोसमी बांध के तरफ चला गया, बताया जाता हैं की एक दंतैल हाथी धमतरी जिला से सोंदूर नदी को पार कर गरियाबंद जिला मे प्रवेश कर ग्राम खुर्सीपार खरता होते हुए ग्राम दर्रीपारा पहुंचा था, वन विभाग के द्वारा दर्रीपारा सहित ग्राम कोसमी बोइरगांव, खरता, चिपरी,सेमरा, पंडरीपानी, रावनडिग्गी के ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने के लिए मुनादी कर सर्तक किया गया हैं, वहीं वन विभाग के कर्मचारी एवं हाथी मित्र दल हाथी के लोकेशन का पता कर निगरानी कर रहे हैं,और अभी कक्ष क्रमांक 756 में मौजूद हैं, यह पहली बार हैं जो ग्राम दर्रीपारा के करीब दंतैल हाथी पहुंचा हैं, इससे पहले हाथियों का दल ग्राम आमदी एवं ग्राम चिपरी तरफ आता था,गांव के करीब एक दंतैल हाथी के पहुँचने से ग्रामीण दहशत मे हैंं।
There is no ads to display, Please add some


