कलेक्टर श्री छिकारा ने सुखिया बाई को सौंपा राशन कार्ड
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सर्वभौम पीडीएस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। नगरपालिका गरियाबंद में निवासरत अकेली व असहाय महिला सुखिया बाई कुम्हार पति स्व. श्री खोवालाल कुम्हार के द्वारा प्राथमिकता राशनकार्ड को अन्त्योदय राशनकार्ड बनवाने के संबंध में जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष जनचौपाल में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुखिया बाई के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनके लिए पात्रतानुसार नवीन राशनकार्ड जारी किया गया। कलेक्टर श्री छिकारा ने जनचौपाल में सुखिया बाई को नया राशन कार्ड प्रदान किया। अब सुखिया बाई को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 35 किलो राशन एवं अन्य साम्रगी चना,नमक एवं शक्कर प्राप्त करने की पात्रता होगी। उन्होंने राशनकार्ड मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


