




छुरा (गंगा प्रकाश)। बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक छुरा नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर विराजित भगवान गणेश पंडालों पर हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही शाम शीतला गणेशोत्सव समिति के द्वारा भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया। सभी गणेश पंडालों को भव्यता के साथ सजाया गया है और आज शाम को विसर्जन के अवसर पर डीजे, धूमाल एवं झांकियों का आयोजन के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। नगर के चौक चौराहों पर पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किया गया है। चुंकि सभी चौक चौराहों के गणेश मूर्तियों स्थापित है जिसमे एक साथ विसर्जन किया जाना है जिसे देखने के लिए क्षेत्र भर के लोग पहुंचते हैं। विसर्जन होते देर रात हो जाता है जिसके चलते सभी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
There is no ads to display, Please add some


