गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गुरूवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के लिए बाजे गाजे के साथ नगर में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न चौक चौराहो में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का तिरंगा चौक, बाजार लाइन होते हुए स्थानीय छिंद तालाब में विजर्सन किया गया। विजर्सन यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित नगरवासियों ने तिरंगा चौक में पुष्प वर्षा से विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत और सम्मान किया। वहीं जगह जगह दर्शन के लिए नागरिको की भीड़ भी उमड़ी रही।
छिंद तालाब में नम आंखो से दी भगवान गणेश को विदाई
उल्लेखनीय है कि ग्यारह दिनो तक तक चले गणेश उत्सव के उत्साह और उमंग के बाद गुरूवार को भक्तो ने भाव विभोर होकर नम आंखो से प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश को विदाई दी। गुरूवार दोपहर बाद नगर के तिरंगा चौक से विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो बाजार लाइन से होते हुए सीेधे छिंद तालाब पहुॅची। जहां आरती के बाद गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान विभिन्न चौक चौरहो में विराजित करीब 12 से अधिक प्रतिमाए विसर्जन यात्रा में शामिल हुई। देर रात तक विजर्सन का सिललिसा चलता रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान रायपुर दुर्ग से मंगाया गया डीजे, धूमाल और अलग अलग कई रूपो में बनी भगवान श्रीगणेश में प्रतिमाए आकर्षक का केन्द्र रही।
लोगो में दिखा उत्साह डीजे में जमकर थिरके लोग
इधर, विजर्सन यात्रा के दौरान युवाओ में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक भक्ति गीतो के अलावा फिल्मी और छत्तीसगढ़ी गीतो में भी लोग नाचते थिरकते नजर आए। हरेक गणेश प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाए और भीड़ नाचते गाते साथ चलते दिखी। नगर का वातावरण भी भक्तिमय नजर आया। विसर्जन यात्रा के इस दौरान जमकर रंग गुलाल और पानी की बौछार भी की गई। विसर्जन यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ, के भक्तिमय नारे भी सुनने को मिले।
चुस्त रही पुलिस व्यवस्था
इधर, गणेश विर्सजन के दौरान पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही। जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। वही विसर्जन स्थल छिंद तालाब में नगर पालिका द्वारा तालाब एवं आसपास क्षेत्र मे सफाई कराने के साथ ही पर्याप्त गोताखोर व लाइट की व्यवस्था की गई थी। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते गणेश विसर्जन कार्यक्रम शांति के साथ संपन्न हुआ।
11 दिनों तक छाया रहा गणेश उत्सव का उत्साह, रौनक
इसके पूर्व दस दिनो तक चले गणोत्सव दौरान नगर मे रौनक एवं उत्साह का वातावरण रहा। रिध्दी सिध्दी के स्वामी श्री गणेश के उत्सव मे आस्था और विश्वास के साथ भक्तो ने जगह जगह विराजे गणपति का दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नगर में इस वर्ष बजरंग चौक, यादव पारा, सुभाष चौक, सिविल लाइन, वन विभाग कालोनी, रावनभाठा, डांक बगला, संतोषी नगर, सिध्दीविनायग गणेश उत्सव समिति तिंरगा चौक, स्टार गणेश समिति मेन रोड गरियाबंद, शिक्षक नगर, पैरी कालौनी, पुराना फारेस्ट नाका, बस स्टैण्ड, पुराना मंगल बाजार, पुलिस लाइन सहित प्रत्येक मोहल्लो मे विराजे गए गणपति प्रतिमा का स्थानीय छिंद तालाब मे विराजित किए गए।
There is no ads to display, Please add some


