जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिकों में ली सफाई अभियान में बढ चढ़कर हिस्सा


सर्वाजनिक स्थलों, चौक चौराहे, तालाबों की गई सफाई


गरियाबंद (गंगाप्रकाश)। स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरी निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, शासकी अधिकारी-कर्मचारी, एनससी के बच्चे, गणमान्य नागरिक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगरीय निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों जैसे चौक चौराहा, गलियां, तालाब, नालियां, सड़क, धार्मिक स्थलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों और कार्यालय की सफाई की गई। इसी तरह सभी जनपद पंचायतों के सभी पंचायतों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर प्रदेश के समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की थी और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का आव्हान किया था। इस दौरान नगरीय निकायों में सेल्फी पाइंट बनाया गया था, जिसमें श्रमदान करने वालों ने सेल्फी भी ली।



