एक दतैल हाथी की विचरण की आमद से दर्जन भर गांव में दहशद
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र में हाथियों की संख्या बढ़ने से वनक्षेत्र के आसपास बसे गांवों में दहशत फैल गई है.मैनपुर तहसील के अलग-अलग इलाकों में एक हांथी विचरण कर रहा है. इन हाथियों की वजह से 10 से ज्यादा गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन विभाग की टीम फील्ड पर जाकर गांव वालों को सतर्क कर रही है ताकि हाथियों की वजह से कोई जनहानि ना हो. जिन गांवों में अलर्ट जारी किया गया है वहां कभी भी हाथी घुस सकते हैं. ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए कहा गया है. जंगल के किनारे बसे गांव के किनारे में बने मकानों को खाली करवा दिया गया है।
मैनपुर एस डी ओ राजेंद्र सोरी की दिशा निर्देशन पर कांटा दोना क्षेत्र में विश्राम कर रहा होगा वन विभाग की अलर्ट टीम छिंदौला सिहार ताराझर चलकी पारा जिड़ार देहारगुड़ा सालेभांट गौरघाट मैनपुर बोईरगांव धवलपुर भाटीगढ़ गोबरा तक पूरे क्षेत्र को मैनपुर तौरेगा वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल घूम रहा है. मैनपुर क्षेत्र में चंदा दल की हांथी की मौजूदगी है. बता दें कि, कई दशक बाद इतनी ज्यादा संख्या में गांव को अलर्ट पर रखा गया है. हाथियों से किसी गांव के लोग छेड़छाड़ ना करें, इसलिए वन विभाग हर रोज मुनादी कर लोगों को सतर्क कर रहा है. वन विभाग ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि वे जंगल में ना जाएं, शाम के वक्त जंगल के रास्ते से कहीं आना जाना नहीं करें, भले ही वह पक्की सड़क क्यों ना हो. ग्रामीण एकजुट रहें। जंगल से सटे हुए मकानों में रहकर अपनी जान जोखिम में ना डालें. जिन किसानों के खेत जंगल से सटे हुए हैं. वे अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करने के बाद ही काम करने के लिए खेत जाएं, देर शाम तक खेत में ना रुकें।
There is no ads to display, Please add some


