फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-नगर की उत्साही एवं हमेशा रचनात्मक कार्यो में जुड़ी रहने वाली महिलाओं के समूह द्वारा कल रविवार 5 नवंबर को नगर में प्रथम बार दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन प्रमुख श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने बताया कि शहरों की तरह हमारे ग्राम्यांचल में दिवाली के अवसर पर मनोरंजन के साथ साथ दिवाली त्यौहार के सभी सामान मिठाईयॉ, पूजा सामग्री, सजावट समान, कपड़े आदि एक ही जगह उपलब्ध कराने एवं हमारे सबसे प्रमुखता बड़े त्यौहार दिवाली को उत्साह एवं मेल मिलाप से मनाने हमारी महिलाओं ने मिलकर नगर के समता क्लब मैदान में दिवाली मेला के नाम मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। आयोजन समिति की श्रीमती ऋचा रात्रे, पद्मा यदु, शांति कोसरे, भुनेश्वरी साहू, अनिता शर्मा, ज्योति राजपूत ने बताया कि मेला प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। मेला स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे एवं समापन कार्यक्रम रात्रि 9 बजे संपन्न होगा। इस आयोजन के लिए नगर के व्यवसायियों, गणमान्य नागरिकों एवं अंचल के प्रतिष्ठानों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। दीवाली मेला आयोजन समिति ने नगरवासियों एवं अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


