छुरा (गंगा प्रकाश)। विधानसभा सभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय भूमिका में नजर आने लगी है और अपनी अपनी पार्टियों का संकल्प पत्र लेकर जनता के बीच पहुंचकर गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। और मतदाताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में आज राजिम विधायक अमितेश शुक्ल छुरा नगर पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए सरकार के घोषणा पत्र को जनताओं के बीच रखा, साथ ही सरकार के विकास कार्य के आधार पर भारी मतों से जीत हासिल करने का दावा भी किया।

इसी क्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के पुर्व गरियाबंद जिलाध्यक्ष नथमल शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ अमितेश शुक्ल की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


