मुंगेली (गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी की मुंगेली विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार दीपक पात्रे ने शहर के मतदाताओं से लगातार संपर्क करते हुए समर्थन का अनुरोध कर रहा है। वैसे तो मुंगेली विधानसभा के पूरे क्षेत्र में दीपक पात्रे ने जनसंपर्क में कोई कोर-कसर नही छोड़ी उसी तारतम्य में ग्राम पातालकुंडी, मुढ़िया, खुर्शी, निपनिया, कोदवाबनी, चारभाठा, मदनपुर, कोलिहाडीह, रिवापार, ढाभा, खुझा, झुलना, जोगीपुर, घुठेरा, चिरहुला, लोकाईपुर, घुठेली, राजपुरा, कोहड़िया, कापा, गोइन्द्री, टेंगनागढ़, गोइन्द्र ,भर्राकुंडा, रोहरा, पीथमपुर, धरमपुरा, कुवागांव, धनगांव, भठलीखुर्द, जरहागांव, मोतिमपुर, खाम्ही खुरमी, फरहदा, खम्हरिया, बिरगांव, बिरगहनी, दउकापा, मानपुर, नेवासपुर, बरबसपुर, बुंदेली आदि क्षेत्र में धुआंधार चुनावी प्रचार करते हुए सभी वर्ग के लोगों से कहा कि सत्ता में आना मेरा एक ही उद्देश्य जनता की सेवा करना ही मेरा उद्देश्य है।



There is no ads to display, Please add some


