मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में दिया 75 पार का नारा
राजिम (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा मुख्यालय राजिम की सर्कस ग्राउंड में चुनावी सभा का संबोधन करते हुए कहा कि धान की कटाई जोरों पर है उसके बाद भी मुझे सुनने के लिए आप लोग आए हो, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। भीड़ से जिंदाबाद के नारे लग रहे थे उसे सुनकर भूपेश बघेल ने कहा कि काका अभी जिंदा है और जोरदार ठहाके के साथ तालिया की आवाज गूंजने लगी। उन्होंने कहा कि राजिम श्याम भैया का पुराने निर्वाचन क्षेत्र है जिसे नमन करते हुए आज इस बात को कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्याम भैया एक बात कहते थे कि किसानों को पानी देने से बहुत रोजगार पैदा होते हैं। मैं कहता हूं कि किसानों को उनके उपज के दाम मिलने से बहुत रोजगार पैदा करते हैं। 5 साल सेवा करने का अवसर आप लोगों ने मुझे दिया। 15 साल की भाजपा की सरकार रही इन 15 सालों में डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बनकर किसानों को ठगने का ही काम किया है। कहा कि 270 रुपया बोनस देंगे जिसे कभी दिया और कभी दिया ही नहीं। फिर ₹300 और बाद में ₹2100 दूंगा कहा था जिसे आज तक नहीं दिया है। स्पष्ट है रमन सिंह की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है चाइना माल है। बहनों के नाम से राशन कार्ड बनाकर चाऊर वाले बाबा बन गया। चुनाव के समय आते तक सबके राशन कार्ड यानी 16 लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिया। 35 किलो से 7 किलो चावल हो गया। आदिवासी भाइयों को जर्सी गाय दूंगा कहा था गेरवा खूंटी पर आज भी सड़ रहा है। रमन सिंह की गारंटी नहीं चली। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी दे रहे हैं। सन् 2014 में मित्रों… कहकर संबोधन किया और कहा कि विदेश से काला धन लाऊंगा आप बताइए आपके खाते में 15 लाख मिल गया। भीड़ से जवाब आई नहीं। प्रधानमंत्री कैसे झूठ बोलते हैं काला धन तो आया नहीं और 8 नवंबर को अचानक टेलीविजन में प्रकट होकर कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद। उस समय लोगों को बहुत परेशानियां हुई अर्थात मोदी की भी कोई गारंटी नहीं है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सुरक्षित और संवर्धित किया है युवा महोत्सव, रामायण महोत्सव, आदिवासी नृत्य महोत्सव इत्यादि को सहेजने का काम किया है जिसकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। हमने तहसील जिला एवं प्रदेश स्तर पर सामाजिक संगठनों को जमीन और भवन उपलब्ध कराया है। 17 नवंबर को सोच समझ कर वोट देना है। आप सभी लोगों के आशीर्वाद से 75 पार करना है। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद उन्हें गजमाला पहनाया गया।
There is no ads to display, Please add some


