छुरा(गंगा प्रकाश) – भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा पुलिस बल में कार्यरत जम्मू कश्मीर के एक हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की कल मतदान दल की वापसी के दौरान गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के शोभा जंगल में बडे गोबरा से मतदान दल को वापस लाने के दौरान नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आ जाने से शहीद हो गए।
उन्हें नगर के बजरंग चौक में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमे समाजसेवी शीतल ध्रुव,योगाचार्य मिथलेश सिन्हा, जिला अर्चक ब्राम्हण प्रमुख मेशनंदन पांडेय,व्यवसाई नरेंद्र पटेल,
राष्ट्रीय खिलाड़ी लच्छवंतीन कोसले,कुमकुम ध्रुव , खेमिन पटेल,संध्या साहू, दुर्गेश साहू,भीषेक पांडेय, शुभम निषाद, संतोष ध्रुव, डेमन साहू,एवम देश भक्त शामिल थे
There is no ads to display, Please add some


