जिला दंडाधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश
उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत मतगणना हेतु नियत तिथि 03 दिसंबर दिन रविवार तय की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने संशोधित आदेश जारी कर उक्त तिथि को मतगणना स्थल क्षेत्र एवं नगर पालिका क्षेत्र कांकेर में स्थित देशी और विदेशी मदिरा दुकान कांकेर की फुटकर दुकानें एवं एफ.एल. 4 (क) व्यावसायिक क्लब हीरा पैलेस कांकेर को सम्पूर्ण दिवस बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। मतदान अवधि पर उक्त क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


