संविधान की प्रस्तावना का पाठन ऑनलाइन किया जा सकेगा
उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार द्वारा डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भारत सरकार संसदीय कार्य मंत्रालय के द्वारा वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसके तहत भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का ऑनलाइन पाठन हेतु (readpreamble.nic.in) एवं ‘भारत लोकतंत्र की जननी‘ विषय पर ऑनलाइन क्वीज हेतु (constitutionquiz.nic.in) वेब पोर्टल बनाया गया है। यह वेब पोर्टल 26 नवम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगा तथा इसमें भारत के नागरिक भाग लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार वर्तमान में 09 अक्टूबर 2023 से राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। अतः 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का ऑनलाइन पाठन के लिए तैयार किए गए वेब पोर्टल को ओपन कर भारतीय संविधान की ‘‘प्रस्तावना’’ को पढ़ने तथा ऑनलाइन क्विज हेतु ी https://constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का उपयोग करने कहा गया है। साथ ही जहां कम्प्यूटर तथा मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पूर्व की भांति ऑफलाइन मोड में संविधान के प्रस्तावना का पाठन करने कहा गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग से जारी पत्र में इस बात का विशेष ध्यान रखने हेतु कहा गया है कि किसी प्रकार आदर्श आचार संहिता के नियमों व निर्देशों का उल्लंघन न हो।
There is no ads to display, Please add some


