गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)।राजिम विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के बाद लगातार 3 माह तक वरिष्ठ भाजपा नेता कहे जाने वालों के साथ संगठन के ज्यादातर पदाधिकारियों चुनाव परिदृश्य से न सिर्फ गायब थे बल्कि यदा-कदा चौक चौराहों, होटलों एवं ग्रामीणों के बीच मिलने मिलाने पर यह कहते घूम रह थे कि राजिम में फिर बार पार्टी द्वारा चुनाव के नाम पर औपचारिकता पूरी की जा रही है। राजिम से इस बार भाजपा नहीं जितेगी। परंतु इन सब स्थितियों के विपरीत भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू ने पूरे उत्साह तक अपनी विश्वसनीय टीम, भाजपा के वास्तविक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात कड़ी मेहनत करते रहे। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से दौरे पर निकलने की तैयारी, अलसुबह कार्यक्रमानुसार दौरे पर रवाना हो जाने दोपहर में जहां पहुंचते वही रवाना बनवाकर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन कर आगे बढ़ते थे। इस प्रकार उन्होंने पूरे नव्वे दिन तक 17 अगस्त में 17 नवंबर तक राजिम विधानसभा के लगभग लगभग प्रत्येक गांवो, मतदान केन्द्रों में जाकर लोगों में मिले और उन्हें भाजपा के घोषणा पत्र, मोदी की गारंटी बताकर भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते साथ फिर एक बार भाजपा के वरिष्ठ नेता कहे जाने वाले एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी रोहित साहू को बधाई देने वालों में सबसे आगे हो गए है। अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेहनत करें मुर्गी अंडा खाए फकीर वाली कहावत चरितार्थ करने के प्रयास किए जा रहे है। पार्टी को यह समझना होगा। इस बारे में राजिम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने कहा कि पार्टी में ऐसी कोई बात नहीं है। मुझे चुनाव में भाजपा के काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला है। मुझे किसी से शिकवा शिकायत नहीं है। अब हमारा एक ही उद्देश्य है कि हम सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से जनता की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुरूप भारत एवं सनातन की सुढढ़ता, रक्षा एवं विकास के लिए तन मन सक जुट जावें।
सभी विपरीत दलीय परिस्थिति के बाद भी रोहित साहू ने राजिम विधानसभा में भाजपा का परचम लहराया, जीत के बाद संगठन एवं वरिष्ठ जन फिर रोहित को साधने में लगे
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



