रायपुर(गंगा प्रकाश)। कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार में योजनाओं में हुई भ्रष्टाचार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ है उसकी पूरी जांच होगी, सभी विषयों पर निर्णय होना है।साथ ही विजय शर्मा ने मंत्रिमंडल की घोषणा पर कहा, मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, उनकी इच्छा के ऊपर है। चाहे शपथ के पहले या शपथ के बाद, कांग्रेस के झीरम हमले की जांच वाले बयान पर विधायक विजय शर्मा ने कहा कि कोई व्यक्ति यह कह सकता है क्या बीजेपी आ गई अब जांच करे। कांग्रेस ने पांच साल में जांच क्यों नहीं किया. सबूत तो भूपेश बघेल के जेब में था. सरकार आते ही अपने सरकार में क्यों नहीं दे दिए। उमेश पटेल को लेकर विजय शर्मा ने कहा पिताजी के हत्यारों का पता करो, मंत्री बनकर क्यों बैठे रहे? विजय शर्मा ने मीसाबंदियों के लिए पेंशन योजना पर कहा कि मीसाबंदियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम किया था, अन्य पार्टियों के लोगों को भी यह सुविधा मिल रही थी।
विधायक विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर दिया बयान, कहा- जो कुछ भी हुआ है उसकी होगी पूरी जांच
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



