सुकमा(गंगा प्रकाश)। थाना किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत अतिसंवेदनशील ग्राम सालातोंग में नवीन कैंप कड़ी चुनौतियों के बीच में आज 12 दिसंबर 2023 को स्थापित किया गया है। सालातोंग में कैंप स्थापना के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए अनेकों आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा एक-एक करके बरामद कर मौके पर नष्ट किया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार को हुए एक आईईइडी विस्फोट की घटना में दो जवान घायल हुए थे और मंगलवार को हुए एक आईईडी विस्फोट की घटना में डीआरजी बल का एक आरक्षक जोगा घायल हुआ है जिसके पैर में चोट आने से उसका उपचार किया जा रहा है।
उल्लेखनिय है कि नवीन स्थापित कैंप सालातोंग के आस-पास नक्सलियों के अनेकों छोटे-छोटे डेरो को सीआरपीएफ एवं पुलिस बल द्वारा ध्वस्त कर, अपने कब्जे में लिया जा रहा है। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सालातोंग में नवीन कैंप स्थापना से आगामी दिनों में उक्त क्षेत्र एवं आस-पास के ग्रामीणजनों को नक्सल आतंक से मुक्ति मिलने के साथ-साथ, मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली आदि से भी शीघ्र ही लाभ मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


