फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने रायपुर जाते हुए इस प्रतिनिधि से हुई चर्चा में राजिम विधायक रोहित साहू ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने जशपुराचंल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई ऊंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़ वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा। विधायक रोहित साहू ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़ वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्री साहू ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
डबल इंजिन की सरकार के साथ साथ अनुभवी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में होगी तेजी से विकास-रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



