छुरा (गंगा प्रकाश)। सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र छुरा एवं कर्मचारी अधिकारी की बैठक सतनाम भवन मामूली पारा में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को गुरु घासीदास बाबा की संदेश यात्रा पंथी नृत्य दल, सतनाम अखाड़ा के साथ-सात ध्वजवाहक की अगुवाई में निकालने का निर्णय लिया गया है। 16 दिसंबर को समय 12:00 बजे मामूली पारा जैत स्तंभ की पूजा अर्चना पश्चात झांकी, पंथी नृत्य दल, सतनाम अखाड़ा, 7 ध्वजवाहक के साथ मुख्य मार्ग से नगर भ्रमण करते हुए 5:00 बजे छोटे छुरा( संजय नगर) पहुंचेगी। जहां समाज के वरिष्ठ जन व प्रबुद्ध जनों के उद्बोधन के साथ, सम्मान समारोह का कार्यक्रम होगा एवं भोजन की व्यवस्था रखी गई है।
There is no ads to display, Please add some


