उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति हेतु अभिनव पहल करते हुए जिले में सुपोषण तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सितम्बर माह में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सुपोषण तिहार आयोजित करने के निर्देश दिए थे, साथ ही सुपोषण के लिए उन्होंने समुदाय को जोड़ने पर विशेष बल दिया। इसके अंतर्गत शादी, विवाह, जन्मोत्सव, विशेष पर्व, त्यौहार के अवसर पर आयोजित भोज में बच्चों विशेषकर निर्धारित मानक से कम वजन वाले बच्चों को सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर के द्वारा इसके लिये गांव के सरपंच, पार्षद व जनप्रतिनिधियों को अनुरोध पत्र लिखकर सामुदायिक कार्य के लिए सहयोग का आह्वान किया गया। कलेक्टर के इस विशेष व अभिनव पहल का समुदाय में विशेष प्रभाव हुआ, जिससे आम लोगों ने आंगनबाड़ी के बच्चों को अपने घरों में आयोजित विभिन्न समारोहों में प्रथम भोज कराया। माह नवम्बर व दिसम्बर में पूरे जिले में दो हजार से अधिक भोज के आयोजन में 04 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए। भोज में सम्मिलित 21 प्रतिशत बच्चों के वजन में वृद्धि हुई है। इसके पूर्व बच्चों के वजन में सामान्य वृद्धि दर 10 प्रतिशत के लगभग होता था। कलेक्टर ने इस आयोजन को निरंतर करने के निर्देश दिए हैं।
There is no ads to display, Please add some


