राजिम (गंगा प्रकाश)।राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी एवम शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री व आध्यात्मिक संग्रहालय गौरव पथ राजिम के संचालक विवेक कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी बी जे पी अध्यक्ष किरण देवजी को उनके जीत एवम बी जे पी अध्यक्ष बनने की बधाई एवम शुभकामनाएं दी साथ ही ईश्वरीय सौगात भेंट की।प्रथम नियुक्ति से पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षकों की अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा की इस अवसर पर विवेक शर्मा के साथ उज्ज्वल तिवारी ,समीर शर्मा आदि उपस्थित थे। विवेक शर्मा ने बी जे पी अध्यक्ष किरण देव जी को राजिम आने का न्योता दिया । साथ ही प्रथम नियुक्ति से पेंशन बहाली व कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निदान करवाने का आग्रह किया।
There is no ads to display, Please add some


